तेरी क्या औकात।।

Spread the love

डॉ. सत्यवान सौरभ, आर्यनगर, हिसार, (हरियाणा)

तेरी क्या औकात।।

———————–

 

●●●

नई सदी में आ रहा, ये कैसा बदलाव ।

संगी-साथी दे रहे, दिल को गहरे घाव ।।

●●●

हम खतरे में जी रहे, बैठी सिर पर मौत ।

बेवजह ही हम बने, इक-दूजे की सौत ।।

●●●

जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार ।

खतरे में ‘सौरभ’ दिखे, जाना सागर पार ।।

●●●

थोड़ा-सा जो कद बढ़ा, भूल गए वो जात ।

झुग्गी कहती महल से, तेरी क्या औकात ।।

●●●

मन बातों को तरसता, समझे घर में कौन ।

दामन थामे फ़ोन का, बैठे हैं सब मौन ।।

●●●

हत्या-चोरी लूट से, कांपे रोज समाज ।

रक्त रंगे अखबार हम, देख रहे हैं आज ।।

●●●

कहाँ बचे भगवान से, पंचायत के पंच ।

झूठा निर्णय दे रहे, ‘सौरभ’ अब सरपंच ।।

●●●

योगी भोगी हो गए, संत चले बाजार ।

अबलाएं मठ लोक से, रह-रह करे पुकार ।।

●●●

दफ्तर,थाने, कोर्ट सब, देते उनका साथ ।

नियम-कायदे भूलकर, गर्म करे जो हाथ ।।

●●●

मंच हुए साहित्य के, गठजोड़ी सरकार ।

सभी बाँटकर ले रहे, पुरस्कार हर बार ।।

 

  • Related Posts

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    मध्यस्थता

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    मैंने अपनी जिंदगी में इतना घटिया IAS ऑफिसर कभी नहीं देखा है भाई?

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    मैंने अपनी जिंदगी में इतना घटिया IAS ऑफिसर कभी नहीं देखा है भाई?

    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 1, 2026
    • 17 views
    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    • By User
    • November 1, 2026
    • 11 views
    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी……..