दोस्त की बातों पर यकीन करना युवक को पड़ा महंगा, लखपत‍ि बनने के चक्‍कर में हो गया ‘कंगाल’

Spread the love
हल्द्वानी। दोस्त की बातों पर यकीन करना युवक को महंगा पड़ गया। दोस्त ने उससे एप डाउनलोड कर लखपति बनने को कहा, लेकिन इसी एप से वह कंगाल हो गया। साइबर ठगों ने बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में 2.10 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मामला इसी साल अप्रैल का है। शीशमहल काठगोदाम निवासी एक दीपक ने पुलिस को बताया कि उसके एक दोस्त ने ऑनलाइन एप के बारे में बताया। यह भी बताया कि एप से अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। एप का नाम एलजी लाइफ गुड ऑनलाइन था। इसके माध्यम से शॉपिंग की जाती हैं। 

कुल 2.10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

पुलिस का कहना है कि एप को चलाने के बाद कुछ निजी जानकारी साइबर अपराधियों ने ले ली। जिस कारण युवक के खाते से सबसे पहले तीन अप्रैल को 50 हजार रुपये साफ हो गए। अगले दिन फिर दूसरे ट्रांजेक्शन में 60 हजार, छह अप्रैल को 2247 रुपये, चौथे ट्रांजेक्शन 12 हजार रुपये, पांचवें ट्रांजेक्शन में 64 हजार से अधिक और छठे ट्रांजेक्शन में नौ अप्रैल को 21 हजार रुपये खाते से साफ हो गए। कुल 2.10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। 

ठगी का एहसास होने पर उसने 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद 87 हजार से अधिक रुपये पुलिस ने होल्ड करवा दिए। एसओ काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर टीम को भी मामला ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views