ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः ब्लॉक परिसर में सोमवार को किसान मेले का आयोजन किया गया जहाँ किसानों की उपज व आय बढ़ाने के सन्दर्भ में जानकारी दी गयी। मेले का शुभारंभ उप निदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह ने किया। उपनिदेशक कृषि ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहफसली व नकद फसलों की खेती करने सलाह दी। उन्होंने फसलों में लगने वाले रोग व उनके उपचार के बारे में भी बताया। मेले में गन्ना, पशुपालन, फसल बीमा, वर्मी कम्पोस्ट, व, लघु सिंचाई आदि ने स्टाल लगाया। पूर्व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एसपी शर्मा ने किसानों खेती के सम्बंधित तमाम नई जानकारियां दी। मेले में प्रगतिशील किसान कोठा के भीतरी निवासी राम अक्षयबर सिंह ने केला बाल सुन्दरी ऐप्पल बैर, रेडलेडी ताइवान पपीता का अमीना ने मेले में स्टाल लगया । इस मौके पर शिव कुमार मौर्य निवासी रामपुर ने तुलसी पंचांग, अलोवीरा साबुन, सहजन का पाउडर, पथरी की दवा, आंवला जूस का स्टाल लगाया, वही दीपक सैनी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी इस मौके पर प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डा विजय बहादुर वर्मा, एडीओ कृषि त्रिवेंद्र तिवारी, सुधार सिंह, मदनमोहन यादव, तुंगनाथ जायसवाल, नेहा मौर्य आदि मौजूद रहे।







