उत्तराखंड के इस गांव में मिले डेंगू के 72 मामले, मचा हड़कंप

Spread the love

हरिद्वार जिले में स्थित नारसन ब्लॉक के ठस्का गांव से डेंगू के अब तक 72 मामले सामने आ चुके हैं। इससे ठस्का समेत आस-पास के गांवाें में भी हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर डेंगू का सीजन अपने अंतिम दौर में है, वहीं वह जाते-जाते सिस्टम के दावों की पोल खोल रहा है।

गांव से हर रोज करीब 100 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

यहां पर डेंगू ने कुछ इस तरह कहर बरपाया कि सिस्टम के दावों की परतें खुलती चली गईं। स्वास्थ्य विभाग पिछले दो महीने से डेंगू के राेकथाम के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा था। इसके लिए विभाग ने बड़े स्तर पर मानवीय और तकनीकी संसाधनों का भी सहारा लिया। दो-ढाई महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक चलने से लोग स्वास्थ्य विभाग की तारीफ भी कर रहे थे। लेेकिन डेंगू ने जाते-जाते स्वास्थ्य विभाग के दावों की परतों को उधेड़ कर रख दिया।

गांव में जल भराव और लोगों में जागरूकता की कमी ने बढ़ाई परेशानी

जिला मलेरिया अधिकारी गुरमान सिंह बताते हैं कि गांव में पहले से जल भराव था। साथ ही लोग डेंगू को लेकर जागरूक नहीं थे। यही मुख्य कारण रहा कि नारसन के ठस्का गांव में डेंगू के इतने अधिक मामले देखने को मिले हैं। स्थिति को नियंत्रित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views