शिवदत्त डोंगरे, भूतपूर्व सैनिक खंडवा, म. प्र.।
लघु कथा
काम एक अभिव्यक्ति तीन।
एक मजदूर सड़क किनारे पत्थर तोड़ रहा था। मैंने पूछा कैसे हो ? क्या कर रहे हो ? मजदूर मुझ पर नाराज होते हुए बोला – देखते नहीं पत्थर तोड़ रहा हूं। और फिर अपनी किस्मत पर रोने लगा, पत्थर तोड़ना ही किस्मत में लिखा है वह बड़बड़ाते रहा मैं आगे बढ़ गया। चार कदम आगे आया वहां दूसरे मजदूर भी पत्थर तोड़ रहा था। मैंने उससे भी पूछा कैसे हो? क्या कर रहे हो? वह बोला -ठीक हूं मजदूरी कर ईमानदारी की दो रोटी से परिवार का पोषण कर रहा हूं।ध मेहनत के बाद चैन की नींद आती है। मैं और आगे बढ़ा , तीसरे मजदूर से वही सवाल किया तो वह प्रसन्न स्वर में बोला – बिल्कुल मजे में हूं। देश के विकास में, निर्माण में अपना योगदान दे रहा हूं, मुझे अपने काम से संतोष
है। मैं दंग था। काम एक अभिव्यक्ति तीन।








