मुक्ति …..

Spread the love

सुमन शर्मा,  अध्यापिका दिल्ली सरकार।

 

मुक्ति …..

 

आज तुम्हें मुक्त करती हूँ मैं

मेरे हर शब्द से, मेरे हर भाव से

मेरी हर दुआ, मेरे मन के हर घाव से

आज मैं तुम्हें मुक्त करती हूँ ……

मेरी हर शिकायत से, मेरी हर उम्मीद से

मेरी हर कमी से, मेरी जीस्त की हर रीत से

आज मैं तुम्हें मुक्त करती हूँ …….

तुम्हें ही नहीं,

मुक्त करती हूँ मैं आज खुद को भी

तुम्हारी आवाज़ सुनने की ललक से

तुम्हारी हो जाने की तड़प से

मैं खुद को मुक्त करती हूँ …….

लगातार तुम्हें सोचते रहने से

मन की बातें साझा करने से

बेसबब घंटों-घंटों तुम्हें सुनने से

मैं खुद को मुक्त करती हूँ ……..

अब तुम खुश रहो अपनी दुनिया में

अब जी भर वफ़ा निभाओ अपने दोस्तों से

अब कोई थर्ड क्लास, चीप, इडियट

तुम्हें कभी नहीं टोकेगी

अब अपने क्लास वन दोस्तों के साथ

दुनिया बनाओ, अपनी दुनिया सजाओ

खुद खुश रहो, और सबको खुश करो

मैं हम दोनों को ,

आज एक दूसरे से मुक्त करती हूँ …………..।

  • Related Posts

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।