श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार का भारी भरकम अभियान चलाया।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

          श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार का भारी भरकम अभियान चलाया। मगर जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार अभियान को ध्वस्त करके रख दिया। उप चुनाव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकार्यता पर फिर से मुहर ठोक दी है।

केदारनाथ उप चुनाव परिणामों पर मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए अजेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चारधाम यात्रा को डाइवर्ट करने, केदारनाथ धाम में सोना प्रकरण और केदारनाथ से शिला दिल्ली ले जाए जाने जैसे मुद्दों पर जनता के बीच झूठ बोला और भ्रम फैलाने का दुष्प्रयास किया। मगर जनता वास्तविकता समझती थी। जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा निकाल कर रख दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए गांव- गांव जा कर झूठ-फरेब और घृणित राजनीतिक हथकंडे अपनाए। हमेशा से मुस्लिम तुष्टिकरण करने और हिंदू विरोधी रवैया अपनाने वाली कांग्रेस ने चुनाव में केदारनाथ धाम को लेकर भारी विवाद पैदा करने की कोशिश की। राजनीतिक स्वार्थों के लिए केदारनाथ धाम से सोना चोरी जैसे आरोप लगाए। कांग्रेस के एक नेता संगम पर हाथ में जल लेकर झूठी सौगंध खाते तक दिखे। मगर जनता ने उनको उनकी वास्तविकता समझा दी।

अजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आज केदारनाथ धाम में 700 करोड़ की लागत से पुनर्निमाण के कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से चारधाम यात्रा ने नए- नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कांग्रेस ने चारधाम यात्रा को लेकर भी दुष्प्रचार का सहारा लिया। मगर कांग्रेस के सारे हथकंडे नाकाम हो गए। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामकाज पर भी मुहर लगायी है।

  • Related Posts

    माइक बंद हुआ तो विधायक का आपा भी बंद हो गया!             लोकतंत्र का मंच है या जनप्रतिनिधियों की जागीर?

    Spread the love

    Spread the love  दिनेश प्रकाश बहुगुणा                                                (वरिष्ठ…

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 18 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 8 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?
    • By User
    • November 19, 2026
    • 12 views

    सोशल मीडिया का महत्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    सोशल मीडिया का महत्व