संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री
नवापारा राजिम: स्वास्तिक यात्रा लेकर चंपारण पधारे कथा जगत के स्वर्णिम हस्ताक्षर पूज्य मुरारी बापू अपने हजारों अनुयायियों के साथ जब कथा सुना कर मंच से उतरे तो मैंने उन्हें श्री राजिम कुंभ में पधारने के लिए आमंत्रित किया उन्होंने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और आशीर्वाद स्वरुप मुझे अपने हाथों से रामनामी दुपट्टा भेंट किया सचमुच मेरे लिए यह अनमोल मधुर स्मरणीय क्षण रहा, बड़े भावुक होकर पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए यह बात कही उन्होंने कहा कि हम सभी लोग बापू के आगमन को लेकर उत्साहित थे और उनके आने की आतुरता से प्रतीक्षा भी कर रहे थे कथा मंच पर चंपारण प्राकट्य पीठ के पीठाधीश्वर जय जय श्री द्वारकेश लाल जी ने पूज्य बापू का भावभीना स्वागत किया एवं अपने मंगल आशीष प्रदान किये, इस अवसर पर कमल भाई चेतन भाई अडीया एवंअंचल के आस्थावान गणमान्य भक्तजन उपस्थित थे विदित हो कि यह एक दिवसीय राम कथा का पावन अनुष्ठान करने के लिए 4 महीने पहले ही चंपारण को चिन्हित कर दिया गया था कर दिया गया था और यह सब हम सब के लिए बड़े आनंद और गौरव की बात रही अब बापू की कथा जगन्नाथ पुरी में होगी और 22 नवंबर को इस स्वास्तिक यात्रा के द्वितीय चरण का समापन हो जाएगा, पूज्य श्री मुरारी बापू ने चंपारण के साथ अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभवों को श्रोता जनों के समक्ष प्रकट किया और कहा की महाप्रभु जी की मुझ पर बड़ी कृपा है जो बार-बार कथा के माध्यम से अपनी वाणी की सेवा करने के लिए मुझे बुलाते रहते हैं ठाकुरजी कृपा करेंगे तो आगामी 20 फरवरी से 5 मार्च तक होने वाले राजिम कुंभ में भी मेरी हाजिरी लग जाएगी उनकी इस बात का सभी उपस्थित जनों ने करतलध्वनि से स्वागत किया और अपना हर्ष व्यक्त किया।






