संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व
नवापारा राजिम: नगर की 108 वर्ष प्राचीन गौशाला में गोपाष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
समिति के सचिव राजू काबरा, उपाध्यक्ष प्रफ्फुल दुबे ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया की अभी वर्तमान में गो धन 450 की संख्या में है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 नवम्बर मंगलवार को सर्वप्रथम पंडित देवेंद्र दुबे ने गौशाला स्थित हनुमान मंदिर में हनुमानजी को चोला एवम नए वस्त्र अर्पित कर सत्यनाराण की कथा कही,जिसमें यजमान के रूप में गौशाला समिति के सहसचिव एवम गौ सम्मान अभियान के प्रभारी रूपेंद्र चन्द्राकर धर्मपत्नी लीना चन्द्राकर थे।
इसके बाद गौ माता की पूजा की गई, इसके बाद यादव समाज के साथी घटोरिया में पूजा कर गौशाला में राउत दोहा लगाते हुवे गौ माता, देवी देवता की पूजा कर गायों को सोहाई बांधकर इस उत्सव को मनाया एवम गायों को खिचड़ी खिलाई गई
सभी किसानों को गौशाला में पैरा दान करने का आह्वान करते हुए सभीगो प्रेमियों को गौशाला में सप्ताह में एक दिन सफाई कार्य के लिए श्रमदान करने का आग्रह किया गया इस कार्यक्रम में नगर के उद्योगपति बुद्धिजीवी पेंशनर गण आसपास गांव के किसान मजदूर महिला युवा साथी सभी की उपस्थिति विशेष रूप से थी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे, सभी के लिए हलवा, पोहा,चाय के साथ साथ दोपहर को सभी के लिए भोजन व्यवस्था की गई, साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लीये राजू काबरा, प्रफुल्ल दुबे ,रूपेंद्र चंद्राकर ने सम्बोधित किया एवम सभी को 17 दिसंबर को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए रायपुर में आयोजित रैली में सभी लोगों को शामिल होने आव्हान किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सन्तोष माखीजा, कोषाध्यछ सुरेश काबरा, मेघनाथ साहू, नंदकिशोर राठी, धरम, रविशंकर साहू, ललित गंडेचा, गोविंद राजपाल, अन्नौरण देवांगन,साधना सौरज, कविता इसरानी, सुंदर सिंग, ठाकुर, दीपक पोद्दार, प्रतीक, प्रणय अग्रवाल, तेजा गदिया,प्रताप छाबड़ा, संगीता गोयल, सचिन गोयल, ओम सारडा, आरती किरण काबरा आदि उपस्थित थे।
गौशाला परिसर को गोबर से लीपकर रंगोली,झालर लाइट से सजाया गया था,गौ माता के भजन बज रहे थे।


गौशाला समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रगट किया।






