केदारनाथ विस में जीत पर भाजपाईयों ने निकाला विजयी जुलूस, आतीशबाजी कर मिठाई बांटी ।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

केदारनाथ विस में जीत पर भाजपाईयों ने निकाला विजयी जुलूस, आतीशबाजी कर मिठाई बांटी ।

निर्वाचित विधायक का जगह-जगह जनता व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। कहा, सरकार के विकास मॉडल को दिया जनता ने अपना समर्थन ।

                ऊखीमठः विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के विकास के मॉडल पर विश्वास करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि, वह जनता के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

शनिवार को उप चुनाव मतगणना के बाद जैसे ही निर्वाचन अ​धिकारी ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के जीत की घोषणा की, पूरा अगस्त्यमुनि मैदान कार्यकर्ताओं के नारेबाजी से गूंज उठा। भाजपा की निर्वाचित विधायक ने कहा कि स्व. शैलारानी रावत के निधन से विस में जो काम छूट गए हैं, उन्हे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कहा कि, केदारनाथ विस की प्रदेश ही नहीं देश में एक अलग पहचान है। कहा कि केदारनाथ से पूरे विश्व को सनातन का धर्म प्रचारित व प्रसारित होता है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ जीत नहीं ब​ल्कि, केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्याें पर जनता ने अपनी मोहर लगाई है। इधर, केदारनाथ विस उप चुनाव के संयोजक व रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपनी दो बार की विधायक को पुन: विधायक चुना है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि केदारनाथ विस प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर कार्य किया है इसी का प्रतिफल है कि केदारनाथ में भाजपा विजई हुई। कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। कार्यकर्ताओं ने एक जुटता का संदेश दिया है। जिससे संगठन आगे और अधिक मजबूत होगा। इसके बाद भाजपाईयों ने अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में विजय जुलसू निकाला। फूल-मालाओं से सजे वाहन में निर्वाचित विधायक ने जनता का​ अ​भिवादन करते हुए विजयनगर, सौड़ी, चंद्रापुरी, भीरी, काकड़ागाड़, गुप्तकाशी पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक का भव्य स्वागत किया। यहां से भाजपा का विजयी जुलूस विद्यापीठ होते हुए ऊखीमठ पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह पर निर्वाचित विधायक का जनता और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ विस उप चुनाव में मिली जीत पर जमकर आतीशबाजी की। साथ ही मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, सुमंत तिवारी, एश्वर्या रावत, देवेश नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान, शकुन्तला जगवान , दिनेश उनियाल, वाचस्पति सेमवाल,सरला खंडूडी, अरूणा बेंजंवाल, श्वेता पांडेय, विजय राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, अरुण चमोली प्रदीप राणा, सविता भंडारी, गजेंद्र चौधरी, राजेंद्र लाल, राय सिंह राणा, अनसूया भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, अनिल कोठियाल, बीना राणा, ममता नौटियाल, सुमन जमलोकी, शीला रावत, अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, ऊषा राणा, गंभीर बिष्ट, प्रबल नेगी, आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व जनता मौजूद थी।

  • Related Posts

    माइक बंद हुआ तो विधायक का आपा भी बंद हो गया!             लोकतंत्र का मंच है या जनप्रतिनिधियों की जागीर?

    Spread the love

    Spread the love  दिनेश प्रकाश बहुगुणा                                                (वरिष्ठ…

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 18 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 8 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?
    • By User
    • November 19, 2026
    • 12 views

    सोशल मीडिया का महत्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    सोशल मीडिया का महत्व