कभी न बनो विभीषण भाई

Spread the love

हरी राम यादव, बनघुसरा, अयोध्या, उ. प्र.। 

            

कभी न बनो विभीषण भाई

परि परिजन परिवार छोड़कर,

बनते हैं विभीषण जो लोग ।

पीढ़ी दर पीढ़ी के जीवन में,

लगता गजब कलंक का रोग।

लगता गजब कलंक का रोग,

योग कोई भी काम न आता।

अपनों से भितरघात का यह,

दाग़ कभी भी न है धुल पाता।

गलत को सही साबित करते ,

जीवन तिल तिल कट जाता ।

अपनों से धोखा करने वाला,

सदा अधम दृष्टि से देखा जाता।

 

जो अपनों से करके धोखा,

औरों की पकड़ते हैं बांह ।

जीवन भर वह भटकते रहते,

मिलती कभी न उनको छांह।

मिलती कभी न उनको छांह,

राह भी उनसे है कतराती ।

शंकालु आंख से देखें जाते,

कोई बनता न उनका साथी।

नाम जगत में बदनाम ऐसा,

कोई न उस नाम को दोहराता।

ले लिया नाम जब ऐसों का,

समाज गाली उसे समझ जाता।।

 

 

  • Related Posts

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 2 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 7 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।