गीत

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

किसान(16/14)

             गीत

चोर-लुटेरों की चंगुल से,

अब तो मुक्त किसान हुआ।

हो स्वतंत्र अब अन्न बिकेगा-

उसका अब कल्यान हुआ।।

 

अपनी फसल उगा किसान अब,

बिना किसी को साथ लिए।

सकता बेच उपज को अपनी,

बिना दलाली दाम दिए।

उचित दाम सब मिले फसल का-

उसका अब सम्मान हुआ।

अब तो मुक्त किसान हुआ।।

 

उत्तर-दक्षिण,पूरब-पश्चिम,

सब जगहों पर अब जाकर।

उन्मुक्त भाव से बेच सके,

वह उचित दाम भी पाकर।

देकर उसके श्रम की कीमत-

अद्भुत श्रम-गुणगान हुआ।।

अब तो मुक्त किसान हुआ।।

 

नहीं सियासत शोभित लगती,

इसे बनाकर मुद्दा अब।

तोड़-फोड़-हिंसा अपनाना,

कितना लगता भद्दा अब।

करके हित कृषकों का मित्रों-

भारत देश महान हुआ।।

अब तो मुक्त किसान हुआ।।

 

कृषक अन्न-दाता हैं सबके,

इनका सुख है सबका सुख।

इनको दुख यदि मिला कभी तो,

समझो वह है सबका दुख।

देकर इनको सुख-सुविधा ही-

जन-जन का ही मान हुआ।।

अब तो मुक्त किसान हुआ।।

 

‘एक देश,बाज़ार एक’ की,

हुई व्यवस्था उत्तम अब।

निज इच्छा अनुसार कृषक जा,

बेच सकेंगे फसलें सब।

देख व्यवस्था ऐसी अद्भुत-

विस्मित सकल जहान हुआ।।

अब तो मुक्त किसान हुआ।।

 

  • Related Posts

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 7 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।