ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विधिक जागरूकता अभियान जारी।
अल्मोड़ा– प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 26-11-24को राजकीय इंटर कालेज लोधिया अल्मोड़ा में संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में तमाम कानूनी जानकारी वहां उपस्थित छात्र/छात्राओं व अन्य लोगों दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व श्लोगन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता में पूजा लटवाल प्रथम, प्रिया बजेठा द्वितीय, आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।श्लोगन प्रतियोगिता में निशा आर्या प्रथम, कशिश लटवाल द्वितीय व विद्यांशी बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे तथा निबंध प्रतियोगिता में ज्योति कपिल प्रथम, प्रेक्षा लटवाल द्वितीय व खुशी आर्या तृतीय स्थान रहे। निर्णायक की भूमिका में राजेश कुमार, सुजान सिंह चम्याल,दीपा भाकुनी, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र फुलेरिया थे।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के अलावा कई लोगों के साथ साथ अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत उपस्थित थे।








