ऊखीमठः  नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी के अध्यक्ष व सदस्य पदों पर निर्वाचन कराए जाने हेतु रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।      

 ऊखीमठः  नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी के अध्यक्ष व सदस्य पदों पर निर्वाचन कराए जाने हेतु रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग हेतु उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल रिटर्निंग अधिकारी जबकि तहसीलदार राम किशोर ध्यानी, सहायक अभियंता लोनिवि अरविंद सतवारिया व संजीव कुमार सैनी सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किए गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत तिलवाड़ा हेतु अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रिंकी कुकरेती, सहायक विकास अधिकारी शिक्षा बिंदोला व प्रगति चैहान को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ नगर पंचायत अगस्त्यमुनि हेतु जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, नगर पंचायत ऊखीमठ हेतु उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला तथा गुप्तकाशी हेतु अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान को रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है।

इनके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोज भट्ट, अधिशासी जल संस्थान अनीष पिल्लई को आरक्षित रिटर्निंग अधिकारी जबकि जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, सहायक अभियंता जल संस्थान रेवत सिंह रावत व लोनिवि अनुज भारद्वाज को आरक्षित सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) सौरभ गहरवार ने उक्त सभी नामित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views