ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
संविधान दिवस के अवसर पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन : नेहरू युवा केंद्र।
अल्मोड़ाः नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वालंटियर विवेक सुयाल व सौम्या महरा ने दिनांक 26-11-24 को पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज गरुड़ाबाज अल्मोड़ा में छात्र/छात्राओं के साथ संविधान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। वहां भव्य रैली का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वहां निबंध प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रिया बिष्ट प्रथम, रागिनी द्वितीय व हर्षिता आर्या तृतीय स्थान पर रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में गीता गैड़ा प्रथम, आदित्य सिंह बिष्ट द्वितीय व विजय सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में पूरन पाण्डे,मेघा मनराल,सत्यावती रहे। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर वहां विद्यालय प्रबंधन व अन्य तमाम लोग मौजूद थे।








