ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन।
अल्मोड़ाः जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्र होकर लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
मंगलवार को स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति लंबे समय से विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रही है लेकिन जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों को भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए बार बार प्राधिकरण के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिसमें लोगों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहा है।
इस अवसर पर धरने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र तिवारी, चन्द्र शेखर बनकोटी, सहाबुद्दीन, प्रताप सिंह गस्याल, ललित मोहन पंत, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भण्डारी, भारतरत्न पाण्डे,हेम चन्द्र जोशी आदि लोग बैठे।








