संजय एम. तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इंदौर (मध्यप्रदेश)
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इंदौर (मध्यप्रदेश)
मुख्यमंत्री चयन में सिर पीट लो!
राज्य चुनाव चाहे कितने भी जीत लो,
मुख्यमंत्री चयन करने में सिर पीट लो।
क्योंकि इस गठबंधन में है धीट लोग,
एक बार फिर हो गए हैं रिपीट लोग!
संख्या बल नकारते सत्ता लोलूप भोग।
राज्य चुनाव चाहे कितने भी जीत लो,
मुख्यमंत्री चयन करने में सिर पीट लो।
यारों अब तक नहीं बन पाई है सरकार,
देखों अब सबसे बड़ी पार्टी भी लाचार!
ये पाँच दिन बाद भी कर रहे हैं विचार।
राज्य चुनाव चाहे कितने भी जीत लो,
मुख्यमंत्री चयन करने में सिर पीट लो।
चार दिन बाद क्या? बड़ा दिल दिखाया,
आपका ही मुख्यमंत्री होगा यही बताया!
यह न सोचा इन्होंने कभी नहीं सताया।
राज्य चुनाव चाहे कितने भी जीत लो,
मुख्यमंत्री चयन करने में सिर पीट लो।
अब क्या जिसके नाम चुनाव लड़ा था,
क्या? सरप्राइज! दे उसे करेंगे दरकिनार!
हे आलाकमान क्या यही होगा व्यवहार।
राज्य चुनाव चाहे कितने भी जीत लो,
मुख्यमंत्री चयन करने में सिर पीट लो।
देखों क्या हैं अजित, क्या हैं एकनाथ,
इस जनादेश का पुनः कर दो सम्मान!
दे दो कमान देवेंद्र के हाथ रख लो मान।









