डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
‘शीत लहर'(चौपाइयाँ)
शीत लहर आई मतवाली।
जन-जन को दुख देने वाली।।
भानु-रश्मियाँ लगतीं प्यारी।
धूप गुनगुनी देतीं सारी।।
कभी-कभी जब कुहरा छाए।
रह-रह सूरज तब शर्माए।।
बहती वायु तीर सम चुभती।
सरिता-धारा शीतल लगती।
छाई रहती धुंध चतुर्दिक।
शीत लहर तुमको है धिक-धिक।।
शीत लहर का जलवा घातक।
हर विधि शीत लहर है बाधक।।
ऊनी कंबल और रजाई।
सब जन ओढ़ें धाई-धाई।।
कुदरत क्रूर रूप दिखलाती।
शीत लहर लेकर जब आती।।









