कवि रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
मानव जन्म का वास्तविक मूल्य
मानव जन्म दिखे अनमोल सहायक हो सबके हित में।
साधक हो कर काम करे अपना दिल खोल रखे हित में।
न्याय करे नित सत्य कहे परमार्थ लड़े जन के हित में।
स्वार्थ स्वभाव तजे मन से नहिं द्वेष रखे जग के प्रति में।
मोह निशा तज के चलता सबके प्रति आदर भाव रखे।
जन्म मिला प्रिय मानव का मन सुन्दर सोच विचार रखे।
मूल्य यही इस जीवन का शिव भाव स्वभाव अपार रखे।
संयमशील प्रवृत्ति रहे अति निर्मल शुद्ध प्रमाण रखे।









