उत्तराखंड के ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन बनेगा

Spread the love
देहरादून। केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत देश के 23 राज्यों के 40 पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 3295 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें उत्तराखंड में गंगा तट पर स्थित योगनगरी ऋषिकेश को भी लाभ मिला है। वहां सौ करोड़ की लागत से आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

ऋषिकेश राफ्टिंग गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। गंगा में राफ्टिंग के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं, लेकिन इसके लिए वहां आधुनिक बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है। राफ्टिंग के शुरुआती स्थलों ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, मरीन ड्राइव, कौडिय़ाला और समापन स्थलों नीम बीच, लक्ष्मणझूला, जानकी झूला में अभी राफ्टिंग रोमांच की बुकिंग के लिए सुव्यवस्थित प्रणाली विकसित नहीं हो पाई है। 

पर्यटन के लिए विकसित होगी बुनियादी ढांचा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राफ्टिंग बेस स्टेशन परियोजना के आकार लेने से ऋषिकेश में राफ्टिंग पर्यटन के लिए बुनियादी ढांचा विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस बेस स्टेशन से ऋषिकेश में राफ्टिंग गतिविधियां तेज होंगी, जिसका लाभ आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढऩे के रूप में मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत राफ्टिंग केंद्रों पर ड्रेसिंग रूम व खान-पान की सुविधा विकसित होगी। साथ ही तपोवन क्षेत्र में भीड़ कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। परियोजना को दो वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में उत्तराखंड के लिए विशेष स्थान है। यही कारण है कि मोदी सरकार से उत्तराखंड को हर स्तर पर सहयेाग मिल रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग, कर्णप्रयाग रेल लाइन से लेकर प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हो रहे विकास कार्य इसके उदाहरण हैं। अब प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश के लिए सौ करोड़ की परियोजना को मंजूरी प्रदान कर राज्यवासियों को एक और उपहार दिया है।
  • Related Posts

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।