ऊखीमठः एसएनबीः गुप्तकाशी के निकट त्रिवेणी घाट में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

          ऊखीमठः एसएनबीः गुप्तकाशी के निकट त्रिवेणी घाट में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या का आरोप उसके बेटों पर लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बेडूला गांव निवासी बलबीर सिंह (48) का त्रिवेणी घाट में चाय का खोखा भी है। इसके साथ ही वह अपने छोटे बेटे के साथ नदी से रेत निकालने का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही महाराष्ट्र से घर आए दूसरे बेटे के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी, नौबत यहां तक आ पहुंची कि दोनों बेटों ने पिता का गला दबा दिया। लोगों की माने तो बाप की हत्या करने के बाद हत्या में प्रयुक्त किया गया धारदार हथियार भी घटनास्थल पर मौजूद मिला।

हत्या की भनक किसी को ना लगे, इसी बात को लेकर बेटों ने बाप का दाह संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रहरी द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि त्रिवेणी घाट में दो बेटों ने मिलकर अपने आप की हत्या कर दी है, और आरोप से बचने के लिए उसे जलाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन उससे पहले पुलिस मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंची जहां पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार पाया गया और शक के आधार पर दोनों बेटों को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। सी ओ पी के घिल्डियाल ने बताया कि घटना गत रात्रि की है, ग्राम प्रहरी द्वारा बताने के बाद दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है उनसे सख्ती से पूछताछ की जा जारी है। साथ ही अधजले शव को निकाल कर फॉरेंसिक लैब के लिए भेजा जाएगा। युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

  • Related Posts

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।