डॉ. बीना सिंह रागी, भिलाई, छत्तीसगढ़।
चलते चलते कुछ यूं ही
निशा विदा हुई
उषा ने पट खोला
दिनकर की सुनहरी
रश्मियां देख कर
गौरैया पाखी पंछीयों
मैं भी उड़ान भरी
ज्यों उड़े उड़न खटोला
अलसाई सी आंखे मेंरी
थकीं थकीं यादों में तेरी
भास्कर लागे मोहे शोला
वरदान स्वरुप ना मिला
है हमको कुंती वाला चोला
निशा विदा हुई
उषा ने पट खोला









