ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ विस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो घोषणाएं की हैं, उन्हें समयबद्ध धरातली रूप दिया जाएगा।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

तीर्थाटन व पर्यटक स्थलों में जुटाई जाएंगी मूलभूत सुविधाएं ।

प्राचीन व दुर्लभ धार्मिक धरोहरों को दी जाएगी पहचान ।

लोक संस्कृति को बढ़ावा देने को बनेगी योजना ।

नई पीढ़ी व युवा को संस्कृति से जोड़ेंगे ।

              ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ विस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो घोषणाएं की हैं, उन्हें समयबद्ध धरातली रूप दिया जाएगा। घोषणाओं के तहत कई शासनादेश भी जारी हो गए हैं। विस क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटक स्थलों में मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। साथ ही प्राचीन व दुर्लभ धरोहरों को नक्शे पर लाया जाएगा।

बृहस्पतिवार को केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल का भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार और रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय में पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे फलीभूत करने के लिए सभी पार्टी पदा​धिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती है। केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा ने पार्टी के रूप में नहीं ब​ल्कि परिवार के रूप में काम करते हुए नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के सपनों को पूरा करने के साथ ही उनके कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस उप चुनाव में जीत का आधार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का बेहतर मार्ग दर्शन रहा। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में विधायक शैलारानी रावत की मृ़त्य के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को विधायक की कमी नहीं होने दी। एक पालक के रूप में उन्होंने स्वयं जिम्मेदारी ली, जो हम सब के लिए प्रेरणा है। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ विस के चौमुखी विकास किया जाएगा, इसके लिए लोगों से भी संवाद किया जाएगा। एक प्रतिनि​धि के साथ-साथ वह स्थानीय निवासी के तौर पर क्षेत्र के विकास में शत-प्रतिशत सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर ​धामी द्वारा केदारनाथ विस के विकास के लिए की गई घोषणाओं को धरातली रूप देने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकेदार गद्दीस्थल ,ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, मां ललिता माई त्रिपुरा सुंदरी, नारायणकोटी मंदिर सहित अन्य कई दुर्लभ व प्राचीन धरोहरों को पहचान दी जाएगी। उन्होंने रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी से आग्र्रह किया कि वह बड़े भाई के तौर पर उन्हें सलाह व सहयोग करते रहे। आगामी केदारनाथ यात्रा को भव्य, दिव्य और सुगम बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएंगी, जिसमें उनका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा से जुड़े लोगों से वार्ता कर उनके सुझाव लिए जाएंंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस के गांवों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कार्यकर्ताओं की राय से किया जाएगा। कहा कि एकजुट और एक एकमुठ होकर हमें विकास कार्यों को धरातल पर लाने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ पुनर्निर्माण और ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट से चारधाम यात्रा को नई पहचान मिल रही है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व के चलते ही बीते कुछ वर्षों से गंगोत्री, यमुनोत्री, श्रीकेदारनाथ की यात्रा को गति मिली है।

रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक व केदारनाथ विस उप चुनाव में संयोजक रहे भरत सिंह चौधरी ने जिला कार्यालय में केदारनाथ विस की विधायक के पहुंचने पर स्वागत कर पुष्य गुच्छ भेट करते हुए कहा कि केदारनाथ विस की जनता ने मातृश​​क्ति पर विश्वास करते हुए नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के विकास के मॉडल को तरजीह देते हुए विपक्ष के झूठी बातों को दरकिनार किया है। कहा कि विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में केदारनाथ विस में विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। केदारनाथ विस में जीत की तरह आगामी निकाय चुनाव में भी जनपद की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि केदारनाथ विस उप चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। इसी ऊर्जा के साथ हमें आगामी निकाय चुनाव में मैदान में उतरकर जीत दर्ज करनी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचेंगे, जिसमें सभी पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। बैठक में राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री सरला खंडूडी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, दरम्यान जख्वाल, दीपराज बंगारी, अरूण चमोली, विक्रम नेगी, विकास डिमरी, विकास नौटियाल, गजेंद्र चौधरी, सुनील नौटियाल, त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, राय सिंह राणा, अनिल कोठियाल, बीना राणा, यशवीर सिंह चौहान, घनश्याम पुरोहित, जयप्रकाश सेमवाल, संदीप कठैत, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, सुमन जमलोकी, शालिनी गोस्वामी, दुर्गा करासी, भागचंद लाल आदि पार्टीजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी पाप उसके शोक- संताप और पतन का कारण बनता हैं

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।