संजय एम. तराणेकर, (कवि, लेखक व समीक्षक)
इंदौर (मध्यप्रदेश)
प्लान पर हुई चर्चा
प्रयोगधर्मी के नेतृत्व में कांग्रेस को नए सिरे से,
मजबूत करने के प्लान पर हुई चर्चा।
सभी थे चिंतित की लोकसभा में
पार्टी का बना रहे विपक्ष का दर्जा।
कई सालों से पार्टी की हो चुकी हालत खस्ता,
अड़ानी-अड़ानी करते भटक गए रस्ता।
कई राज्य जीते-जीते हारे,
हरियाणा-महाराष्ट्र में हो गए वारे-न्यारे।
देखते रह गए मुख्यमंत्री बनने के सपने,
देखो हराकर चल दिए अपनो को अपने।
वैसे तो खड़गेजी के हाथ में है कमान,
तीर चलाए राहुलजी, प्रियंका बनी महान।
ज्ञान देते बाबा संविधान का,
नहीं फूके जाते अब पार्टी में प्राण।
मुद्दे बदलो संकट से उबारों,
यारों तभी आएगी पार्टी में जान।









