मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण किया। 

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण किया। 

ऊखीमठ / रुद्रप्रयाग: 8 दिसंबरः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से चारधाम शीतकालीन यात्रा का श्री गणेश करने के साथ ही किया मंदिर परिसर के विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण और पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत से विकास का संकल्प दोहराया और निर्माण कार्यों में पौराणिकता का समावेश की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा अवगत कराया गया कि ओंकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण और कोठा भवन के जीर्णोद्धार के लिए तीन चरणों में कार्य योजना तैयार की जा रही है। प्रथम चरण में लगभग पांच करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। यह कार्य देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा कराया जा रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण कार्यों का कार्य तीर्थ पुरोहितों तथा स्थानीय लोगों के अनुरोध एवं सुझाव पर बीते वर्ष शुरू किया गया। साथ ही उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप के जीर्णोद्धार कार्य हेतु कार्ययोजना बनायी गयी ताकि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सके। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मार्गदर्शन मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में जर्जर हो चुके कोठा भवन तथा उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप तथा मंदिर परिसर को नया स्वरूप दिये जाने हेतु कार्ययोजना का कार्य प्रगति पर है, कार्ययोजना के तहत प्रथम फेज में भोग मंडी, भंडार गृह, कीर्तन हाल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

द्वितीय चरण में पौराणिक उषा अनिरूद्ध विवाह मंडप का जीर्णोद्धार प्रस्तावित है तीसरे चरण में पार्किंग, यात्री सुविधाएं का कार्य किया जाना है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views