लोकगायिका कमला देवी उत्तराखंडी लोकगीतों को देंगी आवाज…कोक स्टूडियो में गाना गाकर चर्चाओं में आईं थीं।

Spread the love

लोकगायिका कमला देवी उत्तराखंडी लोकगीतों को देंगी आवाज…कोक स्टूडियो में गाना गाकर चर्चाओं में आईं थीं।

              हर उत्तराखंडी की जुबां पर रहने वाला लोकगीत बेडु पाको बारामासा जल्द ही लोकगायिका कमला देवी की आवाज में सुनने को मिलेगा। बीते 22 सालों से उत्तराखंड के लोकगीत व लोक संस्कृति की विरासत को संजोने वाली कमला देवी कोक स्टूडियो भारत का गाना ”सोनचढ़ी” के बाद से चर्चाओं में आईं थीं। उनके इस गीत को न सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति को देश-दुनिया में नई पहचान मिली।

             बुधवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में पहुंचीं कमला देवी ने कहा, उनका सपना है कि उत्तराखंड के लोकगीत टीवी, रेडियो, डीजे समेत सोशल मीडिया पर गूंजें। इससे न सिर्फ उत्तराखंडी संस्कृति का संरक्षण होगा बल्कि आने वाली पीढ़ी भी रूबरू होगी। उन्होंने कहा, बेडु पाको बारामासा… गीत हमारे प्रदेश के हर घर में होने वाले समारोह की शान है। ऐसे में वह इस गीत को आवाज देने के लिए उत्साहित हैं। इसके अलावा दर्शकों को जल्द ही नए गीत व जागर भी सुनने को मिलेंगे।
जंगल और खेत-खलिहानों में बीता बचपन

             बागेश्वर की गरुड़ तहसील स्थित लखनी गांव की रहने वाली कमला देवी ने बताया, उनका बचपन गाय-भैंसों के साथ जंगल और खेत-खलिहानों के बीच बीता। छोटी उम्र में शादी हो गई तो घर, खेतीबाड़ी में ही लगी रहीं। पिता से मिली विरासत में कमला देवी न्यौली, छपेली, राजुला, मालूशाही, हुड़कीबोल आदि गीत गाती हैं।

गीत गाने का शौक था, लेकिन नहीं मिला मौका

             कमला देवी ने बताया, उन्हें बचपन से गाने का शौक था, लेकिन कभी मौका नहीं मिला। एक दिन प्रसिद्ध जागर गायक शिरोमणि पंत से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने गाने का मौका दिया। पंत ने कहा, उत्तराखंडी लोकगीतों व संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। वहीं, उनके पति गोपाल राम ने कहा, कमला की आवाज ने सालों बाद उनके परिवार और गांव को नई पहचान दी है।

बेटे के लिए बलूनी ग्रुप करेगा आर्थिक मदद

                  कमला देवी ने बताया, उनके एक बेटे की तबीयत खराब है। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, उनके बेटे की आर्थिक व हरसंभव मदद बलूनी ग्रुप की ओर से की जाएगी।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views

    • 15 views