ऊखीमठः आगामी समय में सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पुरूष दावेदारों के अरमानो पर पानी फिर गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                ऊखीमठः आगामी समय में  सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पुरूष दावेदारो के अरमानो पर पानी फिर गया है। अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए पुरूष दावेदारों की तैयारियां धरी की धरी रह गयी है। नगर पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के लिए भाजपा – काग्रेस से कई महिलाओं ने दावेदारी पेशकर मतदाताओं के बीच जाकर अपने दावेदारी पेश करने की कवायद शुरू कर दी है।                                         वित्तीय वर्ष 2013-14  पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत ऊखीमठ गांधीनगर, उदयपुर, ओकारेश्वर व भटेश्वर सहित चार वार्डो मे विभाजित है। वित्तीय वर्ष 20 18-19  ग्राम पंचायत चुन्नी मंगोली के ओकारेश्वर वार्ड में शामिल होने के कारण नगर पंचायत में वर्ष 2013-14 की तुलना वर्ष 2019 मे सम्पन्न हुए नगर पंचायत चुनाव मेें मतदाताओ की संख्या में खासा इजाफा हुआ थाा। वर्ष 2013 में सम्पन्न हुए नगर पंचायत के चुनाव मे कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रीता पुष्वाण नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुई थी जबकि वर्ष 2019 में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी विजय राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश गुसाई व निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश रावत को पटकने देकर अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की थी। ऊखीमठ नगर पंचायत की कुर्सी सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से पूर्व भाजपा से निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला सचिव प्रकाश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुसोया प्रसाद भट्ट, वन पंचायत सरपंच पवन राणा सहित लगभग एक दर्जन लोग अपने दावेदारी कर चुके थे जबकि कांग्रेस से निवर्तमान सभासद प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी, बलवन्त रावत, पूर्व में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके प्रकाश गुसाई सहित एक दर्जन लोगों की प्रबल दावेदारी मानी जा रही थी मगर आगामी समय मे सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पुरूष दावेदारो के अरमानो पर पानी फिर गया है। स्थानीय सूत्रो की माने तो अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से पूर्व कुछ पुरूष दावेदारों ने पार्टी से अधिकृत होने के लिए भाजपा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों के सन्मुख अपनी दावेदारी पेशकर मतदाताओं  को रिझाने का काम शुरू कर दिया था। भले ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभी आगामी समय मेें सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव की तिथि निर्धारित नही की गयी है मगर अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से पुरूष दावेदारों  ोके अरमान धरे के धरे रह गये हैं।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views