काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
अनदेखा भय (The Unseen Fear )
देखा कभी नही ऐसा भय।
पहले रहता था अति निर्भय।
जीवन में भू -चाल आ गया।
देखा एक भयानक दुखमय।
माया की निद्रा में सोया।
हुआ अचेतन था अति निर्भय।
एकाएक नींद जब टूटी।
देखा जलता शांत खड़ा भय।
महाकाल को उस दिन देखा।
कम्पित तन -मन बहुत अधिक भय।
ईश्वरीय यह कैसी माया?
विचलित असहज किया सतत भय।
जीवन भरा आज यह दुख से।
रोता मन केवल बन दुखमय।
यही नियति का खेल अचंभित।
करता जीवन तार -तारमय।









