शादी की खुशियां मातम में बदली,सड़क हादसे में युवक की मौत

Spread the love

शादी की खुशियां मातम में बदली,सड़क हादसे में युवक की मौत
पिथौरागढ़: बेरीनाग में सड़क हादसे में एक युवक की जान गई है। इस घटना दो लोग घायल हुए हैं। घटना गुरुवार देर शाम बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही  शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई की आज शादी थी।
बताया जा रहा है कि बेरीनाग के कोटमन्या-खोलागांव-तोराथल मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर जान चली गई. जबकि एक बालिका समेत दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, उसके भाई की शुक्रवार को बारात जानी थी। लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया।  हादसे के बाद खोलागांव गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम कार कोटमन्या से खोलागांव जा रही थी। तभी खोलागांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में कार चालक 32 वर्षीय सूरज साहनी निवासी खोलागांव की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार 32 वर्षीय अनिल साहनी और अंजली (उम्र 15 वर्ष) निवासी खोलागांव घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बेरीनाग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। घायलों को सीएचसी बेरीनाग लाया गया, जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज साहनी कोटमन्या कस्बे में मेडिकल की दुकान चलाता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं. सूरज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूरज साहनी के भाई की बारात शुक्रवार को जानी थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी।

 

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि