लापता सहायक अभियंता का नही मिला सुराग,परिजनों ने दिया कोतवाली मंे धरना

Spread the love

उत्तरकाशी। एक सप्ताह पहले डुंडा से लापता हुए अपर सहायक अभियंता को ढूंढने की मांग को लेकर परिजन कलेक्ट्रेट और कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर जांच में देरी करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस द्वारा जल्द ही सहायक अभियंता को नहीं खोजा गया, तो सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

बीते 12 मई की रात एनएच खंड लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अपर सहायक अभियंता अमित चैहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उसके बाद परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। जिससे परिजनों द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, जब एक सप्ताह बाद इंजीनियर का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजन उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसी बीच एडीएम रजा अब्बास ने परिजनों से कहा कि वह अपना ज्ञापन दे दें। प्रशासन और पुलिस इंजीनियर को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।

परिजनों का कहना है कि अमित चैहान देहरादून से एक ठेकेदार के साथ डुंडा आये थे। उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। मामले में पुलिस भी जांच में देरी कर रही है, जिससे हम कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं, जबकि कुछ लोग नगर कोतवाली में धरने पर बैठे हैं।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि गुमशुदा इंजीनियर के अपहरण की तहरीर पटेलनगर थाना देहरादून में दर्ज हुई है। यहां पर भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इंजीनियर को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’