पंजाब में थमी ‘जिंदगी’; दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे ब्लॉक, 150 ट्रेनें और बसें ठप

Spread the love

खनौरी  किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर 34 दिनों से अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का एलान किया है। किसान फसलों की MSP पर गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है।

किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठ गए हैं। फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि किसानों ने बंद की सूचना रेलवे को दी है जिसके बाद वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।

किसानों के बंद के एलान को एसजीपीसी समेत कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंंदर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की जायज मांगें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करनी चाहिए। एसजीपीसी कार्यालय व उसके संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे।

अमृतसर के गोल्डेन गेट पर नारेबाजी करते किसान

पंजाब बंद के चलते पठानकोट के मेन बाजार बंद

किसानों द्वारा पंजाब बंद के चलते पठानकोट के मुख्य बाजार बंद हैं। पहले यह बाजार सुबह 10 बजे खुल जाते थे, लेकिन पंजाब बंद के चलते अभी तक लगभग सभी बाजार बंद हैं। उधर, किसानों ने लदपालवां टोल प्लाजा, कथलौर पुल और माधोपुर में भी धरना लगाया हुआ है। जिसके चलते बस सेवा पूरी तरह से ठप है। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पेट्रोल पंप बंद होने से आम लोगों को हो रही है परेशानी

फाजिल्का के वान बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप के बंद होने के चलते निराश होकर वापस लौटते वाहन चालक। बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में आज पंजाब बंद का एलान किया गया है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि