ऊखीमठ: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शनिवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

    द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शनिवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है  तथा देर सांय प्रथम रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंच गयी है। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने पर ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत्रो से विदा किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की! विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए 20 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी तथा भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें।

          शनिवार को ओकारेश्वर मन्दिर में मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग ने बह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस कोटि – देवी – देवताओं का आवाहन किया तथा हक – हकूकधारी गांवों के ग्रामीणों ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का विशेष श्रृंगार कर आरती उतारी।

              केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग को पगड़ी व अचकन पहनाकर छ: माह मदमहेश्वर धाम में पूजा करने का संकल्प दिया। ठीक 7:30 बजे प्रातः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर की तीन परिक्रमा की तो ओकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी बागेश लिंग ने डोली की आरती उतारकर कैलाश के लिए विदा किया। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम रवाना होने पर विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं, भक्तों की जयकारों व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों से क्षेत्र का वातावरण गुजायमान हो उठा। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली डगवाडी, ब्राह्मण खोली, मंगोलचारी, सलामी, फापज, मनसूना, बुरुवा राऊलैंक, उनियाणा सहित विभिन्न यात्रा पडावो पर भक्तों को आशीष देते हुए रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंची! भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के आगमन पर रासी के ग्रामीणों सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने अर्ध्य लगाकर मनौती मांगी ! रविवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए मदमहेश्रर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार गाँव पहुंचेगी। इस मौके राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, कथावाचक विपिन चन्द्र काण्डपाल, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल सिंह नेगी, निवर्तमान सभासद प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, ओकारेश्वर मन्दिर प्रभारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी मनीष तिवारी, शिव लिंग,वेदपाठी यशोधर मैठाणी , विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, राजन सेमवाल,भण्डारी मदन पंवार, देवानन्द गैरोला, विजय पंवार,महेश बर्तवाल, प्रमोद नेगी, विजया असवाल, प्रकाश गुसाई, कैलाश पुष्वाण, बबीता भटट्, भगवती प्रसाद सेमवाल,दीपक पंवार, अभ्युदय जमलोकी,नवदीप नेगी, डा0 अंजनेश पंवार, कुलदीप रावत, जय प्रकाश पंवार, सहित मन्दिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी, हक – हकूकधारी गांवों के ग्रामीण व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’