खाई में गिरी कार,युवक-युवती की मौके पर दर्दनाक मौत,तीन गंभीर

Spread the love

देहरादून।  सोमवार तड़के  मसूरी घूमकर वापस आ रहे युवाओ की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया  है। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पांच लोगों का ग्रुप रविवार को मसूरी घूमने गया था। सोमवार तड़के मसूरी से लौटते समय यह लोग शिखर फॉल गए थे। शिखर फॉल से लौटते समय राजपुर थाना क्षेत्र में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। इसी वजह से ड्राइवर का गाड़ी के नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम  घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर कार सवार पांचों लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें ऊपर सड़क पर लाए। इसके बाद सभी को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवती समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में सागर नरूला(29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट(33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा(28) पुत्री राकेश निवासी 91/ठ चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान आयुष शर्मा(30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती(29) पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज, कौलागढ़ रोड के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि