लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी पर प्रियंका का रिएक्शन आया सामने, फायर डिपार्टमेंट को कहा शुक्रिया

Spread the love
नई दिल्ली। कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में इस वक्त डर का माहौल है। वहां के जंगल में लगी भीषण आग की वजह से काफी नुकसान हुआ है। जंगल में फैलती आग की वजह से वहां आसपास रह रहे कई लोगों के अपने घर को छोड़कर जाना पड़ा है। फायर बिग्रेड लगातार परिवारों को बचाने और आग को बुझाने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन हालातों को देखते हुए कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी है और किसी भी घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। 

अब इस पूरे मामले पर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं और साथ ही ये भी बताया कि फिलहाल किस तरह से फायर ब्रिगेड काम कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्या है लॉस एंजेलिस का माहौल

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग से जुड़ी कई फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पहला इंस्टा पोस्ट डालते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो खुद शूट किया हुआ है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से सामने आग धधक रही है। 

“इस भयानक आग से जो भी अफेक्ट हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उम्मीद करती हूं कि हम सब आज रात सुरक्षित रहें। 

प्रियंका चोपड़ा ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है, उसमें चंद कारें लॉस एंजेलिस की सड़कों पर हैं और सामने जंगल में तेज आग पकड़ रही है। लॉस एंजेलिस में आग जिस तरह से बढ़ रही है, उसकी वजह से हजारों घर जलकर राख हो गए हैं।

इसके अलावा ग्लोबल आइकॉन ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए वहां की फायर ब्रिगेड टीम की तारीफ की है और साथ ही उनका शुक्रिया अदा भी किया है। देसी गर्ल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “सबसे पहले इस स्थिति में अपनी बहादुरी दिखाने वालों को सलाम। पूरी रात काम करने और इस आग से अफेक्ट हुए परिवारों की मदद करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया”। 

परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। वह साल 2018 में शादी के बाद विदेश में ही शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस अक्सर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के अलावा प्रीति जिंटा और कई बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों की वहां पर प्रॉपर्टी है।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views