एसएसपी अनुराग आर्य ने देवरनिया थाने का किया निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर दो दारोगा समेत तीन की खुली जांच।

Spread the love

एसएसपी अनुराग आर्य ने देवरनिया थाने का किया निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर दो दारोगा समेत तीन की खुली जांच।

 

             बरेली एसएसपी ने बुधवार को देवरनिया थाने का निरीक्षण किया। प्रार्थना पत्रों की जांच में गंभीरता नहीं दिखाना व विवेचनाओं में लापरवाही के चलते एसएसपी ने दो दारोगाओं समेत तीन पुलिसकर्मियों की जांच खोली है। तीनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया है।

            एसएसपी अनुराग आर्य (IPS Anurag Arya) बुधवार सुबह करीब 1:15 बजे वहां पहुंचे। सलामी होने के बाद उन्होंने निरीक्षण शुरू किया। थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कंप्यूटर कक्ष समेत पूरे थाना परिसर को घूमा। इसके बाद पुलिसकर्मियों के काम करने का तरीका और उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी ली। बीते दिनों हल्का नंबर तीन में एक सर्राफ के यहां नकबजनी हुई थी। उस क्षेत्र की जिम्मेदारी दारोगा अनिल और कांस्टेबल सचिन की थी।

विवेचना कार्या में लापरवाही आई सामने

जब एसएसपी ने उस घटना के बारे में जानकारी ली और उनका रजिस्टर देखा तो पता चला कि दारोगा अनिल शिकायती पत्रों पर कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। विवचेनाओं में भी लापरवाही थी। इसकी वजह से उनकी जांच खोली गई। इसी तरह से सिपाही सचिन की भी ड्यूटी में सक्रियता नहीं होने की वजह से उनकी भी जांच खोली गई।

 

इन पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

            एसएसपी ने उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इसमें दारोगा नवदीप, कुशलपाल, अंनू पंवार, ऋतु और अंकिता, व कांस्टेबल सुरेंद्र चौधरी को शामिल है। इन सभी ने अपने कार्यों को बेहतर और उत्कृष्ट ढंग से किया था।
  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views