“बीच का रास्ता

Spread the love
डॉ सतीश चन्द्र मिश्र, ग्राम+ पोस्टाफिस= कोबरा, 
जिला – चित्रकूट, उत्तर – प्रदेश,
   लघुकथा।       

                       “बीच का रास्ता” 

                              डॉ सतीश “बब्बा” 
        राम की रातों की नींद, दिन का चैन सब कुछ खो गया था। इसी राम की कल्पना थी मेरे बेटे पढ़-लिख कर, बड़े होकर पहले तो आफीसर बनेंगे और नहीं आफीसर बन पाएंगे तो, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी की नौकरी तो पा ही जाएंगे।
         राम को क्या पता था कि, उसकी उम्मीद धरी की धरी रह जाएगी और ए बेटे कुछ भी नहीं बन पाएंगे। बेरोज़गारी और आरक्षण सरकारी नीतियों के कारण भी ऐसा हो गया है।
         राम ने कर्ज के साथ जमीन बेंच डाली थी और फिर पत्नी की बीमारी बेटों की शादियां फिर किसान क्रेडिट कार्ड का लोन, जो बढ़कर अब बीसों लाख हो गया था।
         इज्जतदार राम पर दबाव बढ़ा और समझौते पर हस्ताक्षर राम ने इस लिए कर दिए थे कि, कुछ महीने दो महीने का समय मिल जाएगा शायद कोई रास्ता निकल आए।
          जैसे – जैसे जून आ रहा था, राम की धुकधुकी तेज हो रही थी। राम करे तो क्या करे? बची जमीन बेचता है तो बच्चे क्या खाएंगे? यही बेटे नहीं समझेंगे और बाप को दोष देंगे!
         गांव, परिवार तो बस मसाला पा जाएंगे; राम जैसे ईमानदार इंसान को जलील करने का।
        राम सोचता है आत्महत्या करना बुजदिली होगी लोग बेटों को धिक्कारेंगे! लोगों के बीच रोज – रोज मरना भी ठीक नहीं है। यहां तो लोगों के व्यंग्य सह पाना राम के लिए मुश्किल होगा।
       राम ने बीच का रास्ता अपनाया और एक दृढ़ निश्चय किया। और सोने का प्रयास करने लगा; सो कैसे सकता था नींद तो कोसों दूर थी।
          एक साल बीत गया। राम के लड़के और पोते, पता लगाते – लगाते थक गए; फिर भी राम का आज तक कहीं अता – पता नहीं चला।
  • Related Posts

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम, रायपुर, (छत्तीसगढ़)                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    “धरती की पुकार”

    Spread the love

    Spread the love    कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी                 (चन्दू)  बस्ती, अयोध्या धाम, (उ. प्र.)                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।