जीवन में मौन कितना जरूरी।         

Spread the love

डाॅ.  फौजिया नसीम शाद।

 

जीवन में मौन कितना जरूरी।

 

मौन जिसका अर्थ होता है चुप रहना, ना बोलना, खामोश रहना, वाणी का प्रयोग न करना। यही मौन कहलाता है। मौन को हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि मौन एक प्रकार की शक्ति का प्रतीक है। वहीं कई बार ये दुर्बलता का भी प्रतीक माना जाता है । जहां पर बोलना ज़रूरी हो वहां पर मौन धारण कर लेना कायरता के भाव को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही कारण है कि लगभग सभी धर्मो में मौन को महत्व दिया जाता है। इस्लाम में तो मौन रहने को भी इबादत का दर्जा दिया गया है। वास्तव में मौन हमारे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ही उपयोगी नहीं है बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभदायक है ।

 

मौन से होने वाले नुकसान

 

● मौन भ्रम की स्थिति को उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

● शब्दों की महत्ता को मौन स्पष्ट नहीं कर पाता है।

● व्यापार में मौन से हानि की संभावना अधिक होती है।

*मौन से होने वाले लाभ*

••••••••••••••••••

● मौन आपकी बुद्धिमता को अभिव्यक्त करता है।

● मौन कुछ न कह कर भी बहुत कुछ कहने की क्षमता रखता है।

● अधिक बोलना जहां अशांति को जन्म देता है वहीं मौन शांति को स्थापित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

● मौन से हमारे विचारों में एकाग्रता आती है।

● मौन कभी-कभी बड़ी समस्याओं को उत्पन्न होने से बचा लेता है,गृह कलेश में मौन सुख- शन्ति का प्रतीक होता है।

● मौन आपकी अनियंत्रित भाषा शैली पर नियंत्रण लगाने में सहायक होता है।

● मौन गलत बात पर अपनी अनियंत्रित वाणी पर लगाम लगाने में सहायक होता है।

● मौन गलत बात पर अपनी असहमति व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम होता है ।

● मौन अपने अंदर बहुत सी उलझनों को समेटने की क्षमता रखता है जो हमारे अंदर सहनशीलता को जन्म देता है।

● मौन कभी किसी के लिहाज़ के कारण होता है,कभी आदर के कारण और कभी कमज़ोरी के कारण भी होता है ।

● मौन आपको आपके अंदर की आवाज़ को सुनने में सहायता करता है।

●मौन आपके विचार को श्रेष्ठ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

● मौन तनाव से मुक्त करता है ।

● मौन मन की शक्ति को बढ़ाता है ।

● मौन आपकी एकाग्रता शक्ति बढ़ाने में भी सहायक होता है।(विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि