ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः विकास खंड में भाजपाइयों ने संविधान गौरव अभियान के तहत क्षेत्र के चडौ़वा के अनुसूचित जाति बस्ती धोबही कोरी पुरवा में पूर्व मंत्री विधायक रमापति शास्त्री ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ सहभोज किया। इसके पहले विधायक शास्त्री ने बस्ती निवासियों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा लोकहित, जनहित व समाजहित के साथ शोषितों वंचितों के अधिकारों को लेकर हमेशा मुखर रहती है। सामाजिक सदभाव पार्टी की प्राथमिकता है। विधायक ने उपस्थित भाजपाइयों व बस्ती निवासियों के साथ सामूहिक भोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रधान सत्यदेव मिश्र ने किया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे,जनार्दन तिवारी, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय, दुष्यंत गोस्वामी, आनंद श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,जगदम्बा पांडेय सत्य प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, आदि मौजूद रहे। वजीरगंज से नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अजीत पाण्डेय ने सभी का आभार जताया।







