ऑनलाइन पंजीकरण में हुई श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Spread the love

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए कराये गये ऑनलाइन पंजीकरण में हैदराबाद के श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। जांच के दौरान सामने आये फर्जीवाड़े के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत खांड गांव में बनाये गये रजिस्ट्रेशन  सेन्टर का एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षण किया गया, इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा पर आये यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जांच करने के दौरान हैदराबाद से चारधाम यात्रा पर आये 11 सदस्यीय यात्रियों के दल के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कूटरचना कर व तारीखो में हेरफेर किया जाना सामने आया।

जिसके सम्बंध में दल की एक सदस्य मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया, निवासी श्रीनिवासा नगर बैंक कॉलोनी, विजयवाडा आंध्र प्रदेश ने बताया कि उनके द्वारा चारधाम यात्रा हेतु कुल 11 लोगों का जनकपुरी दिल्ली से ऑनलाइन पैकेज बुक किया गया था, जिसके संबंध में उनके द्वारा कंपनी के कर्मचारी कुमकुम वर्मा तथा डायरेक्टर ऋषि राज से फोन के माध्यम से वार्ता की गई थी, जिनके द्वारा उनके 11 सदस्यीय दल का चारधाम यात्रा के लिये रजिस्ट्रेशन एवं ठहरने आदि की व्यवस्था करने का आश्वासन देते हुए उसके एवज में उनसे 2 लाख 33 हजार रूपये लिये गये थे तथा बताया गया था कि चारधाम यात्रा के लिये उन सभी का दिनांक 25 मई 2024 से 30 मई 2024 के बीच का रजिस्ट्रेशन उनके द्वारा कराया जायेगा।

बताया कि आज उन लोगों को कुमकुम वर्मा द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की पीडीएफ भेजी गई थी, जिसे लेकर वे सभी चारधाम यात्रा के लिये ऋषिकेश आये थे। पुलिस द्वारा उक्त यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जांच करने पर पता चला कि उनके रजिस्ट्रेशन की वास्तविक तारीख एक जून से दस जून तक है। यात्रियों के साथ हुई धोखाधड़ी के सम्बंध में एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल सम्बन्धित ट्रैवल एजेंसी संचालक के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिस पर दल की सदस्य मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया, निवासी श्रीनिवासा नगर बैंक कॉलोनी, विजयवाडा आंध्र प्रदेश की ओर से धोखाधडी के सम्बंध में दी गई तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में सम्बन्धित ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ धारा 420 468, 120 बी भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही प्रशासन के सहयोग से हैदराबाद से आये दल के चारो धामो के दर्शन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई, जिस पर दल के सभी सदस्यों द्वारा पुलिस के मित्रवत व सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशांसा की गयी है।

  • Related Posts

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       दस सूत्रीय मांगों को…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       मुख्यमंत्री युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    सच्चा इंसान  (कविता)

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।