ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
फिरोजपुर फाजिल्का नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ इस दर्दनाक हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 25 के करीब लोग घायल हैं जिनका इलाज फिरोजपुर फाजिल्का के जलालाबाद और फरीदकोट के मेडिकल हॉस्पिटल में चल रहा है।
मृतक के परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपए की और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा
- यह भयानक हादसा फिरोजपुर फाजिल्का नेशनल हाईवे पर गांव मोहन के के पास हुआ
यह हादसा बड़े ट्रक कैंटर और महिंद्रा पिकअप में हुआ महिंद्रा पिकअप पर सवार थे 25 से ज्यादा लोग जो वेटर का काम करने के लिए फिरोजपुर से फाजिल्का के जलालाबाद में शादी पर जा रहे थे
मृतक और घायलों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल आसपास के इलाके में शोक की लहर।
आज सुबह करीब 8:10 पर फिरोजपुर फाजिल्का नेशनल हाईवे पर गांव मोहन के के पास एक महिंद्रा पिकअप और ट्रक टैंकर में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई इस टक्कर में महिंद्रा पिकअप पर सवार 25 से ज्यादा लोग सवार थे जिनमें से 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं इन गायों को फिरोजपुर फरीदकोट फाजिल्का के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांव के लोग और सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया गया दुर्घटना इतनी भयानक थी के आसपास के लोगों ने आवाज सुनते ही रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिए वहां पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर कर फिरोजपुर फाजिल्का फरीदकोट घायलों को पहुंचा दुर्घटना स्थल पर फिरोजपुर के एस एसपी सौम्या मिश्रा पहुंचे जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया के इस दुर्घटना में अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 25 के करीब लोग घायल हैं जिनके अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लगा और घायलों का इलाज किया जा रहा है
बाइट सौम्या मिश्रा एस एस पी फिरोजपुर
वही घटनास्थल पर आम आदमी पार्टी के विधायक पूजा सिंह सरारी पहुंचे जिन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया और कहा के यह एक बड़ी घटना है इस दुर्घटना में मृतक लोगों के परिवार वालों को पंजाब सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों के परिवार वालों को₹50000 की आर्थिक सहायता पंजाब सरकार की ओर से दी जाएगी उन्होंने कहा कि घायलों और मृत्यु को के परिवारों की हर संभव सहायता की जा रही है।
बाइट फौज सिंह सरारी आप विधायक









