गूगल सीईओ और पीएम मोदी की फ्रांस में हुई मुलाकात

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनिएल मैक्रॉन के साथ डिनर किया। पीएम मोदी फिर एआई समिट में शामिल हुए, जहां तमाम देशों के बड़े-बड़े नेता भी मौजूद थे। अब पीएम मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच मुलाकात हुई है।

पेरिस में एआई एक्शन समिट के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद सुंदर पिचाई ने कहा कि, ‘एआई भारत में अविश्वसनीय अवसरें लेकर आया है। उन्होंने कहा कि, देश के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए गूगल और भारत के बीच गहरे सहयोग को लेकर पीएम मोदी के साथ बातचीत हुई’।

भारत और गूगल साथ मिलकर करेंगे काम- पिचाई

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, “एआई एक्शन समिट के दौरान आज पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर खुशी हुई। हमने एआई द्वारा भारत में लाए जाने वाले अविश्वसनीय अवसरों और भारत के डिजिटल परिवर्तन पर मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की है”।

उन्होंने यह भी कहा था कि, भारत और फ्रांस के कारोबारी नेता प्रमुख क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, उनका मानना ​​है कि इससे भावी पीढ़ियों के लिए विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

भारत-फ्रांस की दोस्ती दो दिमागों का संगम है- पीएम मोदी

कार्यक्रम में बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “यह एक व्यावसायिक कार्यक्रम से कहीं अधिक है, यह भारत और फ्रांस के प्रतिभाशाली दिमागों का एक संगम है। आप नवाचार, सहयोग और उत्थान के मंत्र को अपना रहे हैं, उद्देश्य के साथ प्रगति कर रहे हैं। बोर्डरूम कनेक्शन बनाने से परे, आप सक्रिय रूप से भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा था कि, भारत और फ्रांस गहरे विश्वास और समान मूल्यों को साझा करते हैं।

  • Related Posts

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                             (सेवा निवृत जेल…

    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    Spread the love

    Spread the love   दार्शनिक सूर्य                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कुछ यादें, कुछ लम्हें  खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड। 

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड।