ब्यूरो वजीर गंज (गोंडा): सियाराम पाण्डेय।
वजीर गंज (गोंडा) : जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने मंगलवार को वजीरगंज कंपोजिट विद्यालय में नवनिर्मित जगदीशचंद्र बोस विज्ञान प्रयोगशाला, आंगनवाड़ी भवन तथा प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण केंद्र का उदघाटन किया। क्षेत्रीय परिषदीय विद्यालय के बच्चों द्वारा परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी जिसमें न्यूक्लियर पावर प्लांट, सौर्य ऊर्जा, प्रदूषण उन्मूलन , जल संरक्षण, ब्लड ग्रुप मॉडल, रोबोट, हाइड्रो रॉकेट आदि का अधिकारी द्वय ने निरीक्षण करते हुए बच्चों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा मॉडल की प्रदर्शनी के कक्षा 6 के छात्र प्रियांशु मौर्य से रक्तचाप की जांच कराते हुए बच्चे की कुशलता की सराहना की। आंगनवाड़ी भवन उद्घाटन के बाद आयोजित गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण टोकरी देकर स्वास्थ को लेकर सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने 5 नौनिहालों को अन्नप्राशन भी कराया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधान सुशील जायसवाल के नवाचार सोच की सराहना करते हुए अन्य प्रधानों को अनुकरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कस्बे के निकट बल्लापुरवा स्थित नवनिर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण केंद्र भी उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने मंडल के एक मात्र प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण केंद्र के निर्माण को भी प्रधान की नई सोच का परिणाम बताया। इसके पहले कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर प्रधान सुशील जायसवाल ने अधिकारी द्वय को पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर अगुवानी की। इस मौके पर डीसी मनरेगा, डीपीआरओ बीएसए अतुल तिवारी, बीइओ चंद्रभूषण पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल,सीडीपीओ रमा सिंह, सुपरवाइजर दीपाली सिंह,पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक डॉ राजेश प्रताप सिंह ने किया।






