वाह वाह सरकारी नौकरी।

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

वाह वाह सरकारी नौकरी।

————————————————————–

(शेर)- लेकिन यह भी तो सच्चाई है, कुछ सरकारी कर्मचारी ऐसे भी होते हैं।

होते हैं कामचोर,वलापरवाह-भ्रष्ट, फोकट की मोटी तनख्वाह लेते हैं।।

करते हैं आराम वो काम के समय, या फिर व्यस्त मोबाईल में होते हैं।

सच ऐसे ही सरकारी कर्मचारी, बदनाम सरकारी संस्थाओं को करते हैं।।

————————————————————-

मर्जी पड़ी तो किया काम, नहीं तो किया आराम।

ना कोई सजा, ना कोई दबाव, ऐसा है जिसमें आराम।।

हाँ, वह है सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

वाह वाह सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

मर्जी पड़ी तो किया काम——————–।।

 

नौ दिन चले अढ़ाई कोस, ऐसी है रफ्तार काम की।

करवाना है जल्दी काम तो, होती है रिश्वत काम की।।

जुड़वाते जनता से हाथ, करवाते जनता से सलाम।

नहीं है कोई डर और फिक्र, ऐसा है जिसमें आराम।।

हाँ, वह है सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

वाह वाह सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

मर्जी पड़ी तो किया काम———————।।

 

करते हैं बदसलूकी लोगों से, खुद को सरकार मानकर।

करते हैं परेशान जनता को, कानून का डर दिखाकर।।

मर्जी पड़े तो जाये नौकरी, नहीं तो घर पर आराम।

खूब है मौज,मलाई- जश्न, ऐसा है जिसमें आराम।।

हाँ, वह है सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

वाह वाह सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

मर्जी पड़ी तो किया काम———————।।

 

मिलती है मोटी तनख्वाह, बहुत सारी मिलती सुविधा।

साकार सभी सपनें होते, नहीं जीवन में कोई दुविधा।।

नहीं कोई चिंता भविष्य की, ऐसा ही है जिसमें इंतजाम।

नहीं खौफ जिसमें नियमों का, ऐसा है जिसमें आराम।।

हाँ, वह है सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

वाह वाह सरकारी नौकरी, वाह वाह सरकारी नौकरी।।

मर्जी पड़ी तो किया काम———————।।

 

 

 

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो