स्विमिंग पूल में डूबने एक युवक की मौत

Spread the love

विकासनगर। जीएमवीएन गेस्ट हाउस डाकपत्थर के स्विमिंग पूल में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखा दिया गया है। शव का रविवार की सुबह पोस्ट मार्टम किया जायेगा। पोस्ट मार्टम की रिपरेट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पुलिस को शनिवार को दिन में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर विकासनगर पुलिस, जल पुलिस डाकपत्थर स्थित स्ििवमिंग पूल पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही  मृतक के दोस्तो व जीवीएमएन के कर्मगणो ने मृतक को स्विमिंग पूल से बाहर निकाल लिया था, और अपने प्राइवेट वाहन से डूबने वाले व्यक्ति को उपचार हेतु लेहमन अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक की पहचान विशाल (30) पुत्र प्रेम प्रकाश यादव निवासी डॉक्टरगंज थाना विकासनगर देहरादून के रूप में हुई। मृतक हिमालयन कंपनी सेलाकुई में सेल्समैन का काम करता था। अपने दोस्तों के साथ वह डाकपत्थर में स्विमिंग पूल गया था। एसएसआई संजीत कुमार ने वताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखा दिया गया है। साथ ही बताया कि डाकपत्थर स्विमिंग पूल करीब 14 फिट गहरा है। बताया कि युवक के डूबने के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

  • Related Posts

    महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

    Spread the love

    Spread the love    प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           // पुण्यतिथि पर सादर…

    साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के योगदान को किया याद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         साहित्यकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    सच्चा इंसान  (कविता)

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।