ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
यातायात के नियमों का उल्लघंन करने पर 746 चालकों किया गया चालान।
अल्मोड़ाः सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने 746 चालकों का चालान कर 862780 का शमन शुल्क वसूला।साथ ही 19 वाहनों को सीज किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद ने बताया कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। इसके तहत जागरूकता अभियान भी चलाया गया। चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाया गया।









