मत दिल लगा इन हसीनाओं से

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

 

                मत दिल लगा इन हसीनाओं से

—————————————————————–

मत दिल लगाना इन हसीनाओं से, बर्बाद इनसे तू हो जायेगा।

बदनामी के सिवा कुछ नहीं मिलेगा, बदनाम जीवन हो जायेगा।।

मत दिल लगा इन हसीनाओं———————–।।

 

करनी है अगर यहाँ मोहब्बत, तू प्यार कर उन महरूमों से।

जिनकी कोई बस्ती यहाँ नहीं, जो है दुःखी यहाँ जुल्मों से।।

तुमको मिलेगी उनसे सच्ची मोहब्बत, गुमनामी से बच जायेगा।।

मत दिल लगा इन हसीनाओं——————।।

 

(शेर)- मैं खुद बर्बाद हूँ लगाकर दिल किसी से, इज्जत जिसने कुछ ना दी।

लगा दिया उसने इल्जाम मुझ पर ही, कि बर्बादी उसकी मैंने कर दी।।

 

अपनी खुशी तू उनको बांट, लूटी है जिनकी खुशियां यहाँ शातिरों ने।

आबाद करो तुम उनके सपनें, बर्बाद किया जिनको यहाँ काफिरों ने।।

करेंगे इबादत ये लोग तुम्हारी, तेरा नाम मकबूल हो जायेगा।।

मत दिल लगा इन हसीनाओं——————-।।

 

(शेर)- ये तुमसे नहीं, तेरी दौलत से मोहब्बत करती है, आरामपसंद है ये तितलियां।

चूसकर तेरे मकरंद को ये उड़ जायेगी दूर तुमसे, सुखाकर तेरी यह काया।।

 

सबसे बड़ा धर्म तेरा यही है, मत भूल मोहब्बत में अपने वतन को।

कुर्बान गर तुम्हें होना है तो, तू जान अपनी देना अपने वतन को।।

याद करेंगे तुमको यहाँ सभी, अमर तेरा किस्सा बन जायेगा।

मत दिल लगा इन हसीनाओं——————।।

 

(शेर)- मत भूल तू मकसद-ए- जिंदगी, कुछ नेक कर रोशन तेरा नाम होगा।

मत जिंदगी बर्बाद कर हुर्रों पर, जीना सीख वतन के लिए, अमर तू होगा।।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)