हम क्यों मतलब उनसे रखें

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

 

                 हम क्यों मतलब उनसे रखें

————————————————————–

मतलब नहीं जिनको कुछ भी हमसे, हम क्यों मतलब उनसे रखें।

हमको है प्यार यहाँ सिर्फ उन्हीं से, ख्याल हमारा जो हरदम रखें।।

मतलब नहीं जिनको कुछ भी——————-।।

 

निभायेंगे मरते दम तक वफ़ा हम, वफ़ा मगर वो भी करें।

तोड़ेंगे नहीं हम उनसे यारी, मगर कुछ शर्म तो वो भी करें।।

हम साथ देंगे सिर्फ उन्हीं का, साथ सफर में जो हमको रखें।

हमको है प्यार यहाँ सिर्फ उन्हीं से, ख्याल हमारा जो हरदम रखें।।

मतलब नहीं जिनको कुछ भी——————।।

 

जैसे कि हम अपना समझते हैं, उनका दुःख- दर्द और गम।

ऐसे ही समझे वो जज्बात हमारे, समझे कि उनके अपने हैं हम।।

लुटा देंगे अपनी जां हम उन पर, मगर हमदर्दी वो भी तो रखें।

हमको है प्यार यहाँ सिर्फ उन्हीं से, ख्याल हमारा जो हरदम रखें।।

मतलब नहीं जिनको कुछ भी——————।।

 

हमको पसंद नहीं सच को छुपाना, दगाबाजी अपनों से करना।

विश्वास किसी का तोड़कर, उसके आशियाँ को बर्बाद करना।।

करेंगे कभी नहीं दगा उनसे हम, लेकिन वफाई कुछ वो भी रखें।

हमको है प्यार यहाँ सिर्फ उन्हीं से, ख्याल हमारा जो हरदम रखें।।

मतलब नहीं जिनको कुछ भी——————।।

 

 

 

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)