युगपुरुष कविवर श्री ‘सूर्यदीप’
बागपत, उत्तर प्रदेश, भारत।
संवेदना व यथार्थ: ‘अंतर्मन की यात्रा’ {स्वरचित काव्य }
हाँ, ‘दया’ मेरे कवि-हृदय का,
एक महान तथा विशेष गुण है।
सरलता,धैर्य तथा करुणा का धनी हूँ।
‘दया’ मेरा सबसे बड़ा धर्म है।
निर्मल मन को,
असाधारण रूप से,
शांत, स्थिर होना चाहिए।
अनमोल जीवन को समझने के लिए।
कवि की आवश्यकता से अधिक
सम्वेदनशीलता नुकसानदायक है।
मानवता, प्रेम, एकता, दया, करुणा,
परोपकार, सहानुभूति, सदभावना,
तथा उदारता का सर्वदा संदेश देता हूँ।
हमारी आँखों द्वारा देखी गई
वास्तविकता वास्तव में,
वास्तविकता नहीं है,
बल्कि हमारे भीतर का सच है।
ये जीवन क्या है?
जीवन की सच्चाई क्या है?
हमें उसको आगे लाना है।
हमारी बातें कुछ और हैं,
विचार कुछ और हैं,
दृष्टिकोण कुछ और हैं।
हिन्दुस्तान की नारी शक्ति की बुलंद आवाज़, सामाजिक एकता तथा समानता के प्रतीक, अतीव उदार हृदय के स्वामी –
भारतीय संस्कृति के अनुरूप एक दार्शनिक, महनीय कवि–साहित्यकार, अतीव संवेदनशील समाज–सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक चिन्तक, सम्पादक।







