अदालत ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाई।

Spread the love

अदालत ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाई।

 

हरिद्वारः खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी करने के आरोपी पूर्व विधायक प्रणव सिंह की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है।

कुंवर प्रणव सिंह ने वकील गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि आज 20 फरवरी को हरिद्वार कोर्ट में कुंवर प्रणव सिंह की पेशी होनी थी। इस सुनवाई में उनकी हिरासत को लेकर फैसला होना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि 26 जनवरी शाम को पूर्व विधायक प्रणव सिंह अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कुंवर प्रणव ने विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की और उनके कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग भी की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।

पुलिस ने कुंवर प्रणव को उसी दिन 26 जनवरी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने प्रणव को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था। तभी से कुंवर प्रणव हरिद्वार जेल में बंद है। बीती 15 फरवरी को जेल में कुंवर प्रणव की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव को जिला हॉस्पिटल हरिद्वार में भर्ती कराया गया था। तभी से चौंपियन हॉस्पिटल में भर्ती है।

  • Related Posts

    माफियाओं और उनके आकाओं पर कार्यवाही हो-रघुठाकुर

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज                                          जवाहरमार्ग, इन्दौर        …

    भारत का चिकित्सीय क्षेत्र (Medical Sector) बहुत जल्द पतन की कगार पर है।भारतीय संसदीय समिति ने इसे स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर