एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद किया आत्महत्या का प्रयास घर में मचा कोहराम।

Spread the love

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद किया आत्महत्या का प्रयास घर में मचा कोहराम।

 

              कोटद्वारः रिखणीखाल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने देर रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश की। आरोपी घायल पति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतका के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार रिखणीखाल थाना क्षेत्र के गांव धामधार निवासी मनोज रावत (40) पुत्र केसर सिंह अपनी पत्नी शशि (30) पुत्री सतपाल सिंह रावत, निवासी कुमाल्डी, रिखणीखाल के साथ कोटद्वार में जल निगम स्टोर के पास किराए के मकान में रह रहा था। बीतेी देर रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। देर रात मनोज ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और अपनी जान देने के लिए चाकू से गला व दोनों हाथों की नसों को काट लिया। एंबुलेंस से मनोज और शशि को बेस अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने शशि को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर रिखणीखाल के गांव कुमाल्डी से मृतका शशि के परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटी की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा था, वहीं घटना को लेकर उनमें काफी गुस्सा भी था।

तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने अस्पताल पहुंचकर घायल मनोज रावत के बयान दर्ज किए। अस्पताल में इस बात को लेकर चर्चा थी कि मनोज ने तनाव में इस घटना को अंजाम दिया। वह पुलिस, अस्पताल कर्मियों और परिजनों से बार-बार पत्नी के बारे में पूछता रहा। हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक पद से वर्ष 2023 में सेवानिवृत हुए मृतका शशि के पिता सतपाल सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने 2013 में पुत्री की शादी मनोज रावत से की थी। तब मनोज होटल मैनेजमेंट से जुड़ी जॉब करता था। कुछ दिन सब कुछ ठीक-ठाक चलने के बाद वह शशि को परेशान करने लगा था। सतपाल सिंह ने बताया कि उनके दो बच्चे होने के बाद परिवार को संभालने के लिए आर्थिक और मानसिक रूप से समय-समय पर मदद करता रहा। यहां तक कि कोरोनाकाल के बाद लाखों रुपये खर्च कर दामाद मनोज को होटल के क्षेत्र में नौकरी करने के लिए जर्मनी भी भेजा था। जहां से वह 6 महीने बाद ही वापस लौट आया और तब से वह पत्नी शशि को ज्यादा परेशान करने लगा था।

  • Related Posts

    माफियाओं और उनके आकाओं पर कार्यवाही हो-रघुठाकुर

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज                                          जवाहरमार्ग, इन्दौर        …

    भारत का चिकित्सीय क्षेत्र (Medical Sector) बहुत जल्द पतन की कगार पर है।भारतीय संसदीय समिति ने इसे स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर